न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत पीएफएमएस के जरिये भुगतान की प्रणाली को अपनाने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों को एसबीएम के तहत ऑनलाइन पीएफएमएस के जरिये सभी तरह के भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन स्तर से ऑनलाइन भुगतान प्रणाली अपनाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। एसबीएम के तहत होने वाले विभिन्न कार्यों का भुगतान बिल के आधार पर नकद किया जा रहा था। अब शासन ने स्पष्ट किया है कि पीएफएमएस के जरिये ही बिलों का भुगतान किया जाए।
इस प्रणाली के अलावा ऑफलाइन भुगतान किया जाता है तो उसे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना जाएगा और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी ब्लॉकों के अधिकारियों व कर्मचारियों औ एसबीएम के कार्मिकों को निर्देश जारी किए हैं कि पीएफएमएस के जरिये ही सभी तरह के भुगतान किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।