फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: समायोजन आदेश नहीं मानने वाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समायोजन आदेश न मानने वाले शिक्षकों के वेतन पर रोक लगेगी। इसे लेकर बीएसए ने समायोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके समायोजित विद्यालयों में भेजने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अपने दफ्तर, डायट, कार्यालय हाथरस, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय, अन्य कार्यालयों में संबद्ध शिक्षक/अनुदेशकों/शिक्षामित्रों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने हुए, इन्हें मूल विद्यालयों में जाकर अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2019.20 में जिन शिक्षकों का समायोजन हुआ था, जिसके क्रम में समायोजन आदेश 16 अगस्त 2019 प्रभावी रखा गया है। इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें