हाथरस: जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पर लटका ताला, जिसमें रखे हैं वेंटिलेंटर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय बागला जिला चिकित्सालय में अब वेंटिलेटर की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। यहां चार वेंटिलेटर को आइसोलेशन वार्ड में सेट किया गया है। चिकित्सक व टेक्निकल टीम का भी इसके लिए गठन कर दिया गया है।
जिला चिकित्सालय में लंबे समय से वेंटिलेटर की कमी महसूस की जाती थी। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी। अब शासन ने जिला अस्पताल में चार वेंटिलेटर उपलब्ध करा दिए हैं।
इन चारों को कोरोना संदिग्धों के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि वेंटिलेटर की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए टीम भी बना दी गई है।