फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से यात्री झेलेंगे रोडवेज बसों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि हाथरस डिपो की 31 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए जिले के पुलिस कर्मियों और होमगार्डों को लेकर रवाना हो जाएंगी। बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मी इन बसों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए हाथरस सहित कई जिलों में मतदान हुआ है। अब दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों और होमगार्डों को ड्यूटी पर भेजने के लिए पुलिस ने हाथरस डिपो से 31 बसें मांगी हैं। यह बसें अपने जिले के पुलिस बल को लेकर एटा और अन्य जिलों में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया की पूरी होने के बाद बसों की वापसी होगी। तब तक यात्रियों को गंतव्य तक का सफर तय करने के लिए दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि डिपो की 31 बसें पुलिस कर्मियों व होमगार्ड को लेकर शुक्रवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें