फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कस्बे के युवक के कोरोना पॉजिटिव होने से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऋषिकेश से लौटे कस्बा के युवक में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। युवक अपने पांच साथियों के साथ गांव वापस आ रहा था। कोरोना की पुष्टि होने से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्यों का मेडिकल चेकअप किया। उसके पिता ने बताया कि वह यहां से 16 मार्च को ऋषिकेश गया था। वह वहां एक मिष्ठान की दुकान पर काम करता था।
बता दें कि कोरोना के चलते लॉकडाउन होने से देश के अन्य कई शहरों में काम बंद होने पर वहां काम करने वाले मजदूर लोग वहां से वापस आए। इसी दौरान युवक भी वापस आया था। वापस आए सभी लोगों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करने पर वह सभी स्वस्थ पाए गए थे। अब कस्बे के युवक के पॉजिटिव होने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उसके पांच साथियों के साथ गांव वापस आते समय कलियर में ही पकड़कर क्वारंटीन कर दिया गया है। युवक के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसका भी वहीं इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश से अपने पांच साथियों के साथ गांव को वापस आ रहा युवक कस्बा का निवासी है। उसका परिवार सहपऊ थरौरा मार्ग पर कोतवाली के पास ही रहता है । उसका नाम हरिसिंह बघेल पुत्र कमल सिंह बघेल है । पूरा परिवार पट्टे पर खेत लेकर खेती करता है। उसके अन्य भाई भी मेहनत मजदूरी करते हैं । जैसे ही उसके कोरोना पोजिटिव आने की रिपोर्ट का पता लोगों को चला वह सभी सकते में आ गए । उसके परिवार की महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें