फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरस्कारों पाने के लिए पंचायतें उदासीन

सार

उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतें सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय जनपद स्तरीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी एवं ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय पंचायत पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी गठित की गई है।प्रत्येक विकास खंड से नौ थीमों के अनुसार प्रत्येक थीम पर सबसे सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का विकास खंड स्तर से चयन किया जाएगा। जब कि शासन स्तर से इन पुरस्कारों के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए 4167 के सापेक्ष 1049 ही आवेदन हो सके हैं। हालांकि समस्त पुरस्कारों के लिए आवेदन कराने की जिम्मेदारी खंड विकास कमेटी को दी है। इन आवेदनों के औसतन अंक के आधार पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतें सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय जनपद स्तरीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी एवं ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय पंचायत पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड से नौ थीमों के अनुसार प्रत्येक थीम पर सबसे सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का विकास खंड स्तर से चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रत्येक थीम में तीन ग्राम पंचायतों का चयन कर स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार में प्रत्येक थीम में तीन ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार की राशि 50 लाख, द्वितीय पुरस्कार की राशि 40 लाख एवं तृतीय पुरस्कार की राशि-30 लाख है। नानाजी देशमुख पुरस्कार में समस्त विषयों पर उत्कृष्ट के आधार पर तीन ग्राम पंचायतों का चयन होगा। प्रथम पुरस्कार 1.5 करोड़, द्वितीय 1.25 करोड़ एवं तृतीय 1 करोड़ का पुरस्कार है। क्षेत्र पंचायत दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार में प्रत्येक थीम पर 3 क्षेत्र पंचायत, जिसमें प्रथम 50 लाख, द्वितीय 40 लाख एवं तृतीय 30 लाख है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक 4167 आवेदनों के सापेक्ष महज 1049 आवेदन हो सके हैं। जब कि शासन स्तर से इन पुरस्कारों के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें