फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगला अलगर्जी सहित कई इलाकों को नहीं मिली जलभराव से मुक्ति

सार

उल्लेखनीय है कि जलभराव से परेशान होकर यहां के लोगों ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया था और जनप्रतिनिधियों के सामने जाकर भी समस्या बताई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को सर्वे शुरू किया। यदि सफाई का काम सही तरीके से किया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता।-सुभाषचंद्र बिजली विभाग की लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
हाथरस : नगला अलगर्जी व महादेव कॉलोनी में जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की रात को हुई बारिश के दौरान अलीगढ़ ड्रेन की पटरी कटने के बाद अभी तक कई इलाकों में जलभराव है। यहां महादेव कॉलोनी, सुखराम नगर और नगला अलगर्जी सहित कई इलाके के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। पास के गांव लहरा और सिंगी में भी यह पानी पहुंच गया है।
सिंचाई विभाग की टीम और नगर पालिका प्रशासन ने यहां जाकर सर्वे किया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पंपसेट की मदद से यहां जलभराव दूर कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जलभराव से परेशान होकर यहां के लोगों ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया था और जनप्रतिनिधियों के सामने जाकर भी समस्या बताई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सिंचाई विभाग की टीम ने सर्वे किया। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह पंपसेट की मदद से पानी को निकलवाएंगे। जहां ड्रेन में गंदगी के चलते पानी निकासी में अवरोध आ रहे हैं। उन स्थानों पर नगर पालिका द्वारा सफाई कराई जाएगी। अभी इलाके में बिजली आपूर्ति भी सुचारु नहीं है। बिजली की लाइन भी जर्जर हालत में है। संवाद
जलभराव के चलते जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। अब नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी कराई जाए। तब जाकर राहत मिलेगी। सिंचाई विभाग ने सर्वे का काम कर लिया है।
-नीरज कुमार।
नहर का पानी रुकवाया गया है। पटरियों की मरम्मत का काम हो गया है। अब जलभराव के कारण काफी दिक्कतें हो रही है। बिजली विभाग लाइन को दुरुस्त करे, ताकि बिजली मिल सके।
विज्ञापन

-आशा देवी
अलीगढ़ ड्रेन की सफाई का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। इस कारण पटरी कटी है। यदि सफाई का काम सही तरीके से किया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता।
-सुभाषचंद्र
बिजली विभाग की लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन को दुरुस्त करते हुए पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जाए। पानी निकासी के लिए नगर पालिका को जल्द से जल्द इंतजाम करने चाहिए।
-नीरज सेंगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें