फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पंचायत, नगरीय निकाय की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए समय सारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने समय सारिणी जारी कर दी है। 15 से 30 सितंबर तक किसी भी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में उनके मतदाताओं के विलोपन की कार्यवाही के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा।
एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का काम किया जाएगा। 12 नवंबर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच होगी। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक ड्राफ्ट मतदाता सूची की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। छह दिसंबर से ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। छह से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा। छह से 12 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 19 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 20 से 28 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी और उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की जाएगी। 29 दिसंबर तक मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके एक साथ कई परिवारों का विवरण दर्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें