फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत सहायक करेंगे किसानों की ई केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ई केवाईसी से वंचित लाभार्थियों की केवाईसी पंचायत सहायकों के माध्यम से होगी। जिले में करीब 55 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। इसे लेकर शासन स्तर से कृषि विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के जरिये वंचित किसानों की ई केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में 1.90 लाख लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे हैं। शासन की ओर से निधि का लाभ लेने वाले किसानों को दिए जाने वाला भुगतान आधार आधारित कर दिया गया है। इस क्रम में सभी किसानों को ई केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के करीब 55 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन किसानों की ई केवाईसी कराने के लिए पंचायत सहायकों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक कृषि विभाग के कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर केवाईसी से वंचित किसानों की केवाईसी पूर्ण कराएंगे। इसे लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने पंचायत सहायकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें