फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेलते समय बच्ची की छत से गिरकर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
हाथरस : मधुगढ़ी में छत से गिरकर मृत बच्ची के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी में छह साल की बच्ची खेलते समय छत से गिर गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी शकील की बेटी अल्पीस ( 6 वर्ष) मंगलवार की दोपहर को छत पर खेल रही थी। इस बीच बच्ची अचानक छत से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन अस्पताल परिसर में रोने-बिलखने लगे। यहां पर काफी भीड़ लग गई और परिवार के लोग बच्ची के शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें