फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम के सत्यापन के बाद ही खरीदा जाएगा धान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिले में धान खरीद के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं।उसके बाद ही किसान क्रय केंद्र पर धान को बेच सकेंगे।डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि पंजीकरण के बाद एसडीएम द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि अभी धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। क्रय केंद्र पर किसान का पंजीकरण करने के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद ही किसान क्रय केंद्र पर धान को बेच सकेंगे। शनिवार को डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार ने मंडी समिति में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का हाल जाना।
उल्लेखनीय है कि जिले को पिछले वर्ष 85 सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 40 प्रतिशत धान खरीदा गया था। इस बार अभी लक्ष्य तय नहीं किया गया है। किसानों को साइबर कैफे से धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों ने गेहूं खरीद में पूर्व में पंजीकरण कराया है, उनको नये सिरे से पंजीकरण नहीं कराना होगा। वह अपने पंजीकरण को संशोधित करते हुए लॉक कर दें। इसके साथ ही उनका पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार फर्जीवाड़े को रोकने के लिए संबधित एसडीएम द्वारा किसानों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद क्रय केंद्र पर किसान धान को बेच सकेंगे। धान बिक्री का भुगतान ऑनलाइन होगा, इसलिए किसानों को मोबाइल नंबर व आधार कार्ड सहित सभी जानकारी सही तरीके से जांच कर लॉक करनी होगी। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि पंजीकरण के बाद एसडीएम द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद किसान क्रय केंद्र पर धान को बेच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें