न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में भले ही मोटे धान का उत्पादन कम होता है। खास बात यह है कि इस बार धान की खरीद लक्ष्य से अधिक हो गई है। खरीद का आंकड़ा 126 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अभी दिसंबर माह में और खरीद होगी। कुल मिलाकर 14 क्रय केंद्रों पर अब तक 15 सौ एमटी के सापेक्ष 18 सौ एमटी की खरीद हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का धान खरीद पर खासा ध्यान है। धान बेचने वाले किसानों पर शासन से सीधे फोन आ रहे हैं कि धान का भुगतान हुआ या नहीं। धान खरीद के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए जिलेभर में 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
शासन से 15 सौ एमटी का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष अब तक 18 सौ एमटी धान खरीदा जा चुका है। दिसंबर माह में धान खरीद का ग्राफ और बढ़ेगा। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि 1,500 के सापेक्ष 1,800 सौ एमटी खरीद हो चुकी है। खरीद का आंकड़ा 126 प्रतिशत हो गया है।