फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में हुई ऑक्सीजन की किल्लत, बाद में कराई व्यवस्था

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रखे ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो गई और कुछ मरीजों को इसके चलते पर्याप्त उपचार नहीं मिल सका। हालांकि बाद में वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई। वैसे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने इससे इंकार किया है।
पूरे देश में इस समय ऑक्सीजन की किल्लत है। यही स्थिति जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिखाई दी और वहां ऑक्सीजन न होने के चलते कुछ तीमारदार अपने मरीजों को वापस लौटा ले गए। हालांकि बाद में वहां ऑक्सीजन के सिलिंडर मंगवाए गए और बाकी मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह का कहना है कि ऑक्सीजन की किल्लत से कोई मरीज वापस नहीं लौटा। पर्याप्त ऑक्सीजन है। वैसे इसकी जरूरत को देखते हुए और मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में कराई ऑक्सीजन की व्यवस्था
हाथरस। प्रशासन ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने में जुटा है। कोविड के अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई। एबीजी हॉस्पिटल में 30 सिलिंडर ऑक्सीजन के भिजवाए गए। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वहां ऑक्सीजन के 40 बेड हैं और कोई भी बेड खाली नहीं है। वहीं प्रेम रघु हॉस्पिटल में भी शनिवार की रात्रि में ऑक्सीजन के 28 सिलिंडर भिजवाए गए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इस अस्पताल में 40 आक्सीजन बेड की व्यवस्था है और तीन वेंटिलेटर भी हैं। यहां ऑक्सीजन बेड पर 25 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें