फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑक्सीजन के इंतजार में रुका है ओवरब्रिज का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ऑक्सीजन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। राज्य सेतु निगम द्वारा काम को रफ्तार देने के लिए शटरिंग मंगवानी शुरू कर दी गई है, लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों का आवागमन बढ़ने के कारण शहर की क्रॉसिंग पर लगे फाटक बार-बार बंद होते हैं। इस कारण शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने 48 मीटर का गार्डर रखने के साथ काम को खत्म कर दिया है। अब सेतु निगम द्वारा आगरा व अलीगढ़ रोड की तरफ की परिधि को जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सेतु निगम को करीब 30 ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए। ऑक्सीजन की मदद से वेल्डिंग आदि का काम होगा। सरकार ने अभी 10 प्रतिशत ऑक्सीजन के ही औद्योगिक इस्तेमाल की अनुमति दी है। सेतु निगम ऑक्सीजन मिलने के साथ काम को दो माह में खत्म करने की तैयारी में जुटा है, ताकि शहर के लोगों की राह सुगम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें