न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सादाबाद (हाथरस)
पिछले दो वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती न होने के कारण बीटीसी ( डीएलएड) प्रशिक्षुओं में भारी आक्रोश है। ऐसे में बेरोजगार बीटीसी डीएलएड प्रशिक्षु कोरोना महामारी के कारण घर पर रहकर ही ट्विटर के माध्यम से शिक्षक भर्ती के मुद्दे को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उछाल रहे हैं।
ईदगाह कॉलोनी मलिक आवास निवासी इमरान खान डीएलएड 2017 बैच बेरोजगार प्रशिक्षु ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से यूपी में प्राथमिक शिक्षकों के डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली हैं फिर भी विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा, जबकि सरकार ने यह हलफनामा दिया है कि वह जल्द ही 51112 पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें शिक्षा मित्रों को एक और मौका दिया जाएगा।
इमरान खान ने बताया कि 2018 में हुई 68500 शिक्षकों की भर्ती में 22000 सीट रिक्त रह गई थी। सरकार 51112 पदों में 68500 शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों को जोड़कर एवं जो हर वर्ष शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं। उन सब को जोड़कर कम से कम 97000 पदों पर विज्ञापन जल्द से जल्द जारी करें, क्योंकि यूपी में बीटीसी (डीएलएड) पास बेरोजगार अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से ऊपर है।