फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: बुखार का प्रकोप जारी, दो दर्जन से अधिक जिले में हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से जिले में हुईं दो दर्जन से अधिक मौतें
विज्ञापन

डेंगू के भी एक दर्जन केस हो चुके हैं कन्फर्म
कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फिर की फॉगिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। दो दर्जन से अधिक मौतें भी बुखार के कारण हो चुकी हैं। जिले में डेंगू से भी कई मौत हुई हैं। हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी यह कह रहे हैं कि जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
जिले में अब तक करीब एक दर्जन लोगों को डेंगू खुद स्वास्थ्य विभाग कन्फर्म कर चुका है, लेकिन यह अलग बात है कि डेंगू वाले केसों के नाम पते आदि की जानकारी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी छिपा रहे हैं। इसके विपरीत डेंगू के रोगी के संबंध में समस्त जानकारी दिए जाने के निर्देश खुद जेडी हेल्थ अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ दे चुके हैं। जिले के कई इलाकों में बुखार का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

अब तक हुई मौतों पर अगर एक नजर डाली जाए तो बुखार से करीब दो दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। संबंधित गांवों में टीमें पहुंच रहीं हैं और लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही गांव में फॉगिंग, कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। फिर कई गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और फॉगिंग की।
विज्ञापन

अब केवल वायरल बुखार रह गया है, जोकि किसी भी समय हो सकता है। लोग प्राइवेट डॉक्टरों के झांसे में नहीं आएं। अगर उन्हें बुखार आता है तो 108 पर कॉल कर जिला अस्पताल आएं। झोलाछाप से इलाज नहीं कराएं। डेंगू से अभी तक जिले में कोई मौत नहीं हुई है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें