फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीआरसी केंद्रों पर मनाया हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव

विज्ञापन
हाथरस : हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं व आंगनबाड़ी कार? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर के बेसिक शिक्षा विभाग के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर हमारा आंगन- हमारे बच्चे उत्सव का शुक्रवार को आयोजन हुआ। इसमें शिक्षक संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अभिभावकों को आमंत्रित किया। इस दौरान महिला शक्ति की बच्चों को शिक्षण देनी की विशेषता के बारे में चर्चा की गई। बीआरसी हतीसा पर मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
एबीएसए गिर्राज सिंह ने कार्यक्रम की विशेषता पर चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी में शामिल हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी और उसकी विशेष बातों के बारे में बताया। यहां नोडल शिक्षक संकुल सदस्य, एसआरजी के सदस्य, डायट मेंटर, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा अभिभावक मौजूद रहे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आधारभूत साक्षरता के प्रथम सोपान के रूप में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए नोडल शिक्षक, कक्षा एक के बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत या उससे अधिक होने पर संबंधित अध्यापक द्वारा सबसे कम अवकाश स्कूल रेडीनेस में लिए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआरपी सीएम राना, अरविंद चौधरी, नोडल शिक्षक संकुल मयूरी शर्मा, सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें