फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्रावली उपलब्ध न कराने पर बीएसए का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक विद्यालय में फर्जी नियुक्ति के मामले में मूल पत्रावली उपलब्ध न कराने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने इसे लापरवाही मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) का दिसंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
नागरिक कल्याण एवं भ्रष्टाचार निरोधक समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने शिकायत की थी कि डीसी दोबरावाल जूनियर हाईस्कूल में 16 अध्यापकों की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है। इस पर बीएसए को शिकायत की जांच करने के लिए मूल पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बीतने के बाद भी वरिष्ठ कोषाधिकारी को कार्यालय में अभी तक इस मामले में मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को लिखे पत्र में कहा है कि मूल पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने की वजह से जांच में विलंब हो रहा है। सीडीओ ने बीएसए द्वारा पत्रावली उपलब्ध न कराने और लापरवाही बरतने पर उनका दिसंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें