न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ठोस तरह अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन के तहत निर्माण कार्य व भुगतान की प्रगति असंतोषजनक होने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने आठ ग्राम पंचायत सचिवों का दिसंबर माह वेतन रोकने के आदेश दिए है।
इसमें दिनेश तोमर विकास खंड सहपऊ, नागेश कुमार विकास खंड सहपऊ, विश्वगौरव विकास खंड सिकंदराराऊ, मंजीत सिंह विकास खंड हसायन, आनंद प्रकाश गौड़ विकास खंड हसायन, मीनू बघेल विकास खंड हसायन, रूपकिशोर गर्ग विकास खंड सिकंदराराऊ, मुकेश कुमार विकास खंड सिकंदराराऊ शामिल हैं। संवाद