फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के रिसाव से ऑपरेटर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
सादाबाद: अमोनिया के रिसाव से युवक की मौत के बाद मौके पर पूछताछ करते एसआई। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के मुरसान रोड पर गांव धनौली के समीप स्थित एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मशीन रूम में मौजूद ऑपरेटर की मौत हो गई। तड़के ही ऑपरेटर युवक के शव को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सुबह सीएचसी पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सोनवीर उर्फ सोनू (23 वर्ष) पुत्र भूरी सिंह निवासी दायनी शिकोहाबाद गांव धनौली के पास स्थित एक शीतगृह पर ऑपरेटर का काम करता था। वह रोजाना की तरह रात की ड्यूटी पर मशीन रूम में मौजूद था। बताते हैं कि मशीन रूम में अचानक ही अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसकी चपेट में आकर सोनू बुरी तरफ से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ही उसे सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू वर्तमान में सादाबाद के बिनोवा नगर में अपने बहनोई सुनील पुत्र स्व. बनवारीलाल के यहां रह रहा था। सोनू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर सीएचसी पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इधर, मौके पर शीतगृह संचालक व अन्य काफी लोग पहुंच गए। बताते हैं कि इस मामले में दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

सादाबाद: अमोनिया गैस के रिसाव से मृत सोनू का फाइल फोटो।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें