फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथररस : सुबह खुला बाजार तो उमड़े लोग, सामाजिक दूरी भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू की सख्त पाबंदियों के बाद भी शहर के कई बाजारों में सोमवार की सुबह भीड़ उमड़ी। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। कई इलाकों में तो चोरी छिपे पूरे दिन कुछ दुकानें खुली रहीं। बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा छाया रहा।
सोमवार को भी कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई बाजारों में सुबह के समय काफी भीड़ दिखाई दी। दूध, फल, सब्जी और दवा के साथ किराने की दुकानें भी खुलीं और काफी अनावश्यक दुकानें भी खुल गईं। इन दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भी भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी लोग बिना मास्क लगाए भी दिखाई दिए। हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद किराना, परचूनी के सामान आदि की दुकानें बंद हो गईं, लेकिन कुछ स्थानों पर चोरी छिपे दुकानदार सामान बेचते हुए दिखाई दिए, जबकि शहर के कुछ बाजारों में कर्फ्यू के दौरान भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग कोरोना संक्रमण के भय के चलते घरों से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें