फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महज 20 ग्राम पंचायतों ने किए पुरस्कार योजना में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना के तहत यहां जिले में अब तक महज 20 ग्राम पंचायतों ने ही आवेदन किए हैं। हालांकि पूर्व में शासन स्तर से पुरस्कार के लिए आवेदन के लिए सभी ग्राम पंचायतों को आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से भी पूर्व में आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
शासन स्तर से उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके तहत अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन किए जाने के लिए आईडी और पासवर्ड भी विभाग की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत ऐसी ग्राम पंचायत अपना आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने विभिन्न माध्यमों से ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि की हो और ग्रामीणों के प्रति विशेष कार्य किए हों। हैरानी की बात यह है कि जिले की महज 20 ग्राम पंचायतों ने ही इस योजना के लिए आवेदन किया है। हालांकि विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन किए जाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है, लेकिन आवेदन में ग्राम पंचायतों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें