फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में चारों अभियुक्तों की हुई ऑनलाइन पेशी

विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की सुनवाई के चलते जिला न्यायालय में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि लिंक कोर्ट में इन अभियुक्तों की ऑनलाइन पेशी हुई। अब इस मामले मेें 15 दिसंबर को सुनवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दरिंदगी की गई थी। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही चारों अभियुक्त संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चारों अभियुक्त अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के अवकाश पर होेने की वजह से लिंक कोर्ट में आरोपियों की वीसी के माध्यम से पेशी हुई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब अगली तिथि 15 दिसंबर नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें