फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 30 हजार बकायेदारों ने वर्ष 2017 से नहीं चुकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2017 जिले से 30 हजार से अधिक बकायेदारों ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इस कारण इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 17 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है। बकाया जमा न करने के चलते ये उपभोक्ता नेवर पेड की सूची में यानि (कभी बिल न जमा करने वाले) में शामिल हो गए हैं। अब विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं का ब्योरा खंगाला जा रहा है। जल्द इन बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। जो बकाया जमा नहीं करेगा, विभाग द्वारा उनके कनेक्शन को खत्म किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता है, जो काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा है। अब निगम स्तर से बकाया वसूली पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में जिले में 64 हजार ऐसे उपभोक्ताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 से बिल जमा नहीं किया है। इसमें से तीस हजार छह सौ नौ बकायेदारों ने बिल जमा करने की सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बकायेदारों पर बिजली विभाग का 17 करोड़ 13 लाख 97 हजार रुपये का बकाया है। बाकी उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया। इसलिए संख्या कम हो गई है। अब बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों की सूची के आधार पर कनेक्शनों को खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है काफी उपभोक्ता नेवर पेड की सूची में आए गए हैं। उनके खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें