न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। रविवार को जहां एक साथ 10 केस आने पर सभी लोग खासे चिंतित थे, वहीं सोमवार को जिले में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुरसान निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
इधर, स्वस्थ होने के बाद दो मरीज डिस्चार्ज भी कर दिए गए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 57 है। इसमें से 33 मरीज होम आइसोलेट हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 33 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। संवाद