फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो अलग-अलग गांवों में सांड़ के हमले में एक शख्स की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
हाथरस: सांड़ के हमले से मृत इतवारी खां का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

आवारा सांड़ लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आवारा सांड़ के हमले से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव बागपुर निवासी इतवारी खां (55 वर्षीय) पुत्र जुम्मन खां अपने पशुओं के बांधने के स्थान पर सोये हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे वह पास की दीवार के सहारे बैठकर नाली में लघुशंका कर रहे थे। अचानक गांव में घूम रहे आवारा सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया और उन्हें सींगों के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। सांड़ का एक सींग उनके पेट में घुस गया, जिससे उनका पेट फट गया। उनकी चीख सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बमुश्किल सांड़ को वहां से भगाया। पेट फटने एवं उसमें से बहुत ज्यादा खून बहने से इतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना गांव मढ़ापिथू में हुई। गांव निवासी 40 वर्षीय ममता पत्नी तेजवीर सिंह पर भी बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे एक आवारा सांड़ ने हमला बोल दिया। वह भी बुरी तरह घायल हो गईं। परिवार वाले उनको इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें