न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना का कहर लगातार जानें ले रहा है। अब ग्राम अजरोई में कोरोना संक्रमित एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्राम अजरोई निवासी 75 वर्षीय सीताराम करीब एक पखवाड़े पूर्व बुखार से पीड़ित थे। एक मई को वह स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए आए।
हालांकि इस दौरान उन्हें उनकी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई। जांच रिपोर्ट आने से पूव्र ही बुधवार की देर रात को उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके परिजनों को दी गई तो परिजनों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।