न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की देर रात को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस व बोरिंग करने वाली मशीन की भिड़ंत हो गई। मंगलवार की देर रात को हाथरस डिपो की रोडवेज बस इटावा से हाथरस आ रही थी। वहीं बस में सवार प्रीति पत्नी मनोज निवासी चामड़ गेट, रूपेंद्र कुमार पुत्र वीएन लाल निवासी पंजाबी क्वार्टर मुरसान गेट, गीता जैन पत्नी सोनू जैन, कल्पना जैन पत्नी अजय कुमार निवासी जैन गली, शिव दयाल पुत्र कालीचरण निवासी कांशीराम कॉलोनी, पवन कुमार पुत्र तुलाराम निवासी विजयनगर सहित रोडवेज के दूसरे परिचालक वीरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मिसी मिर्जापुर सिकंदराराऊ घायल हो गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की देर रात को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस व बोरिंग करने वाली मशीन की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई और बस में सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मंगलवार की देर रात को हाथरस डिपो की रोडवेज बस इटावा से हाथरस आ रही थी। इस बीच कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट रोडवेज बस व बोरिंग करने वाली मशीन की भिड़ंत हो गई। यह बोरिंग मशीन भी आगरा की ओर से ही आ रही थी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। भिड़ंत में रोडवेज बस के 45 वर्षीय परिचालक हरीश पुत्र नाथूराम निवासी सैफई जिला इटावा की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं बस में सवार प्रीति पत्नी मनोज निवासी चामड़ गेट, रूपेंद्र कुमार पुत्र वीएन लाल निवासी पंजाबी क्वार्टर मुरसान गेट, गीता जैन पत्नी सोनू जैन, कल्पना जैन पत्नी अजय कुमार निवासी जैन गली, शिव दयाल पुत्र कालीचरण निवासी कांशीराम कॉलोनी, पवन कुमार पुत्र तुलाराम निवासी विजयनगर सहित रोडवेज के दूसरे परिचालक वीरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मिसी मिर्जापुर सिकंदराराऊ घायल हो गए।
यहां पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जानकारी होने पर सीओ सदर सुरेंद्र सिंह और कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। संवाद