न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए एक और सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा एडवोकेट, मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए मुन्नालाल निमेष एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिसौदिया एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट, सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा एडवोकेट व रामजीलाल एडवोकेट, सह सचिव पद के लिए वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद के लिए किशनलाल बघेल एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच और वापसी नौ जनवरी को शाम चार बजे तक रहेगी। 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी। संवाद