न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव समदपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने जलती चिता से शव के अवशेष निकालकर जांच के लिए भेजे थे।
गया प्रसाद पुत्र लटूरी सिंह निवासी घिरोर मैनपुरी ने विकास पुत्र राम सिंह, संदीप कुमार पुत्र राम सिंह, सनी पुत्र राम सिंह, नीलम पुत्री राम सिंह, राम सिंह, बैजंती देवी पत्नी राम सिंह, सत्यवीर पुत्र सिरकुल्ली, वीरू पुत्र सत्यवीर, नीरज पुत्र सत्यवीर को नामजद किया गया था।
इनके खिलाफ धारा 498ए, 304 बी, 201, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने में विकास पुत्र राम सिंह को बढ़ार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद