फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूसरे दिन भी बाजारों में उमड़ी भीड़, सोना-चांदी चमके

विज्ञापन
बाजार में साड़ी की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के पर्व से हो गई है। धनतेरस के बाद बुधवार को शहर के बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। दो साल से बाजार कोरोना से धराशाई था। ऐसे में इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर, सराफा बाजार, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बाजार में धनतेरस से बहार आई। बुधवार की देर शाम तक शहर के बाजार भीड़ से गुलजार रहे। खास तौर पर बर्तन और आभूषण की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई।
बुधवार को शहर के पंजाबी मार्केट, पत्थर बाजार, बैनीगंज, रामलीला मैदान, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड आदि मुख्य बाजारों में सुबह से खरीदारी शुरू हुई। शाम होते ही बाजार में पांव रखने तक की जगह भी मुश्किल हो गई। बर्तन, आभूषण की दुल्हन की तरह सजी दुकानों पर लोगों ने तरह तरह के डिजाइन के बर्तन की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

जबकि कपड़ा बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। लोगों ने लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं, नारियल झाड़ू, मोमबत्ती, दीपक की भी खरीदारी की। इसके अलावा मिलने जुलने वालों को उपहार और मिठाई देने का दौर चला। शहर के सासनी गेट, कमला बाजार में सजी गिफ्ट की दुकानों पर भी चॉकलेट और ड्राइफूड के गिफ्ट पैक खरीदने का सिलसिला भी सुबह से शाम तक चला।
खरीदारी के उमड़े लोग तो लगा जाम
दिवाली को लेकर बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। शहर के मुख्य मार्गो पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। लोगों की भीड़ के चलते बाजारों में जाम लगा। शहर के मधुगढी, आगरा अलीगढ़ मार्ग, इगलास अड्डा, घंटाघर, गुडिहाई बाजार आदि बाजारों में सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चला शुभकामनाओं का दौर
बुधवार को सोशल मीडिया पर सुबह से शाम तक शुभकामनाओं का दौर चला। लोगों ने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शुभकामनाएं दी। काफी लोगों ने अपने मिलने जुलने वालों का हाल चाल जानने के लिए फोन के माध्यम से भी बात की और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें