फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रशासन के आदेश ताक पर, छुट्टा घूम रहे गोवंश

विज्ञापन
हाथरस : विचरण करते छुट्टा गोवंश। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में छुट्टा पशु किसानों के साथ इन-दिनों रात्रि में वाहनों पर चलने वाले लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर रात्रि में छुट्टा पशु दिखाई नहीं दे पाते हैं। इस कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि पूर्व में डीएम ने छुट्टा गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सड़कों पर छूट्टा गोवंश घूम रहे हैं। इस कारण किसान व राहगीर परेशान हैं।
जिले में छुट्टा पशुओं की समस्या किसानों व आम राहगीरों के लिए नासूर बन गई है। प्रशासन की ओर से इन निराश्रित गोवंश को रखने के लिए बनाई गई गोशालाएं कारगर साबित नहीं हो पा रही हैं। इस कारण किसान अपनी फसल की सुरक्षा के लिए रात भर खेतों पर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन

सर्द मौसम में छुट्टा पशुओं के आतंक से अन्नदाता परेशान हैं। खेतों में घुसकर छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को हाड़ कंपाती ठंड में रात भर जगकर खेतों पर रखवाली करनी पड़ी रही है। किसान इन-दिनों खेतों पर बारी बारी से रखवाली कर रहे हैं, जिससे उनकी फसल बर्बाद होने से बच जाए। किसान रात भर अलाव के सहारे खेतों में डटे रहते हैं। संवाद
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के कारण रातों को खेतों पर गुजारना पड़ता है। अगर किसी रात खेत पर न जाओ तो सुबह तक पशु फसल को बर्बाद कर देते हैं। इन पशुओं के कारण सर्द रातों में खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
-देवेंद्र सिंह, झींगुरा
इन दिनों रात में कोहरे खूब पड़ रहा है। रात में सड़कों पर पशु भी घूमते रहते हैं। इस कारण रात में सड़कों पर वाहन चलाने में काफी डर लगा रहता है।
-भीमसेन, गिजरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें