फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली के दिन सीवर लाइन चोक करने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने सोमवार को जलकल विभाग में पालिका परिषद हाथरस के कार्यरत बैकलॉग सफाई कर्मचारियों की बैठक की और उनके कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गैरहाजिर कर्मचारियों के वेतन को रोकने के आदेश भी पालिकाध्यक्ष ने दिए। बैठक में होली के दिन सीवर लाइन रोकने का मामला भी उठा। इस पर पालिका अध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। यदि किसी भी कर्मचारी के कार्य में कमी पाई जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में यह बात भी सामने आई कि होली के पर्व पर सीवर गैंग द्वारा सीवर लाइन रोकने का प्रयास किया गया और सीवर लाइन चोक करने के एवज में जनता से पैसों की मांग भी की गई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकरण में शीघ्र ही जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें