फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर शराबी ने युवक को ट्रेन से धक्का दिया, मौत

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में मामले की जानकारी लेते एसपी रेलवे आगरा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक शराबी ने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर चलती मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे एक महिला के साथ छेड़खानी की। उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने उसके पति को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस संबंध में मृतक के भाई ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, शनिवार की देर शाम आगरा से पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) मोहम्मद मुश्ताक भी हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (जीआरपी) हरिश्चंद्र भी मौजूद थे।
कागंज निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर पकौड़े बेचता था। उसकी दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। शुक्रवार की रात्रि को वह मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में कासगंज से मथुरा जाने के लिए सवार हुआ। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी। इसी कोच में एक अन्य युवक भी था, जोकि शराब के नशे में था। यह युवक भी दंपती के साथ आकर बैठ गया। आरोपी युवक इस व्यक्ति की पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसने महिला के पति को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। सिकंदराराऊ रोड पर कोमल सिटी कॉलोनी के सामने यह व्यक्ति ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

तदुपरांत ट्रेन जब स्टेशन पर रुकी तो इस दौरान यह युवक वहां से भाग गया। लोगों ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को इस घटना से अवगत कराया। हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक का कहना है कि यह मामला छेड़खानी का नहीं है।
विज्ञापन

आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। धक्का देने वाला युवक नशे में बताया जा रहा है। एसपी का यह भी कहना है कि मृतक की पत्नी ने छेड़खानी होने जैसी कोई बात नहीं बताई है। तहरीर के आधार पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पत्नी का कहना था कि नशे में धुत एक युवक ने जब उसके साथ छेड़खानी की तो उसके पति ने इसका विरोध किया और हाथापाई करने लगा। उसी ने उनके पति को ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें