फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तेज आवाज सुनते ही होटल में बैठे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिस जगह पर हादसा हुआ, उसके निकट स्थित साधना होटल संचालक सुभाष शर्मा ने घटना को लेकर बताया कि सभी उस समय कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ ट्रक चालक होटल पर खाना खा रहे थे। हल्की हल्की बारिश हो रही थी। जब एक तेज आवाज आई तो हम देखने के लिए दौड़े। वहां कुछ लोग सड़क पर पड़े थे। सभी बुरी तरह से तड़फ रहे थे। उनकी हालत गंभीर थी।
विज्ञापन

पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। आधे घंटे में पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। इसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आगे सीटी बजाते चल रहे युवक से नंबर लेकर हमने उनके अन्य सभी लोगों को जानकारी दी। यह सभी लोग 20 मिनट बाद ही आ गए और चीख पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें