न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को रविवार के दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुलेंगे। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर दिया है।
इसमें दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर जीवन को हां, ड्रग्स को न की शपथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सभी शिक्षण संस्थाओं/प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर स्कूल खुलेंगे।
विद्यालयों में गांधी जयंती भी मनाई जाएगी। शपथ दिलाने के संबंध में वीडियो क्लिप एवं फोटोग्राफ कार्यालय के जिला समन्वयक प्रशिक्षण के व्हाट्सएप नंबर 9411980407 एवं जिला समन्वयक एमआईएस के व्हाट्सएप नम्बर 7210834510 पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश बीएसए संदीप कुुमार ने दिए हैं। संवाद