न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से नामित संस्था के माध्यम से विकास की महायोजना 2031 का खाका खींच लिया गया है। प्रदर्शनी में महायोजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले विकास कार्यों को प्रदर्शित किया है। एसडीएम ने बताया कि योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के संबंध में क्षेत्रीय लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं।
शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से नामित संस्था के माध्यम से विकास की महायोजना 2031 का खाका खींच लिया गया है। मानचित्र के रूप के रूप में शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रदर्शनी लगाई गई।
शुभारंभ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राजकुमार सिंह यादव ने किया। प्रदर्शनी में महायोजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले विकास कार्यों को प्रदर्शित किया है।
एसडीएम ने बताया कि योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के संबंध में क्षेत्रीय लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं। इस आधार पर प्रस्तावित विकास कार्यों में संशोधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल विकास का खाका खींचा जाएगा। संवाद