न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात अगस्त को प्रिकॉशन डोज के लिए मेगा कैंप लगेगा। इस संबंध में शासन से पत्र आया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को निशुल्क एहतियाती खुराक दी जा रही है।
इस क्रम में सात अगस्त को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चिन्हित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रिकॉशन डोज के लिए मेगा कैंप लगेगा। इसका उद्घाटन सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि करेंगे। संवाद