फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशु चोर को पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा पुलिस ने गुप्त सूचना पर चेकिंग के दौरान पशु चोर सुधीर निवासी रोहिंदा थाना अरनियां जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 1500 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाथरस एवं आस पास के जनपदों में पशु चोरी करता है। चोरी से पूर्व दिन में बाइक से क्षेत्र एवं उसके आस पास रेकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात को मौका पाकर पिकअप गाड़ी को दूर खड़ी कर पशुओं को चोरी की गाड़ी में भरकर ले जाते हैं और दूसरे जनपद में जाकर बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ने सात जुलाई 2022 की रात को चंदपा क्षेत्र के गांव चुर्सेन से अपने अन्य साथियों के साथ भैंस चोरी की बात स्वीकारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें