फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 31 को होगा मेला दाऊजी मेले का श्रीगणेश, दो को उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का गणेश चतुर्थी के दिन श्रीगणेश होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ दो सितंबर को बल्देव छठ से होगा। कई दिनों से मेले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कश्मकश का सिलसिला जारी था। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को कार्यक्रमों के संयोजक व दिन समय तय कर दिया गया है। सांसद के प्रतिनिधि राजेश कुमार गुड्डू को कुश्ती दंगल का संयोजक बनाया गया है।
31 अगस्त की सुबह सात बजे से एनसीसी कैडेट और स्काउट-गाइड द्वारा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को लड्डू वितरित किए जाएंगे। दोपहर दो से तीन बजे बीच गुरुजनों का सम्मान होगा। दोपहर को तीन बजे वेद भगवान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह मुख्य मार्गों से होते हुए वेद भगवान शिविर पहुंचेगी। दोपहर को तीन बजे से अखाड़ा परिसर में पुरुष कबड्डी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

रात्रि नौ बजे से मेला पंडाल में देवी जागरण होगा। एक सितंबर को सुबह 10 बजे से हाथरस का इतिहास कार्यक्रम मेला रिसीवर कैंप में होगा। दोपहर दो बजे से रिसीवर शिविर में साइबर सुरक्षा को लेकर गोष्ठी होगी। दोपहर को तीन बजे से अखाड़े में कबड्डी होगी।
रात नौ बजे से स्वांग नौटंकी होगी। दो सिंतबर को सुबह नौ बजे से मंदिर में जन्मोत्सव मनेगा। शाम को चार बजे मेले का उद्घाटन होगा। शाम पांच बजे अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल का उद्घाटन होगा। रात नौ बजे से महारास होगा। तीन सितंबर को सुबह 10 बजे से साइंस क्विज मेला रिसीवर कैंप में होगी। दोपहर दो बजे से रिसीवर कैंप में कृषि गोष्ठी होगी। शाम पांच बजे से अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल होगा। रात नौ बजे से ख्याल गायकी का आयोजन होगा।
चार सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर कैंप में महिला सम्मेलन, दोपहर दो बजे से रिसीवर कैंप में बेटी बचाओ सम्मेलन, शाम पांच बजे से अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल होगा, रात नौ बजे से मेला पंडाल में बृज कवि सुरेश चंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में बृजभाषा कवि सम्मेलन होगा।
पांच सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर कैंप में संगीत नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से अंताक्षरी प्रतियोगिता, शाम को पांच बजे से अखिल भारती बुर्ज कुश्ती दंगल, रात नौ बजे से मेला पंडाल में एक रात कन्हैया से बात कार्यक्रम होगा। छह सितंबर को रिसीवर कैंप में सुबह 10 बजे से पेंशनर्स सम्मेलन, दोपहर दो बजे से खुशियों का बिग बाजार कार्यक्रम होगा। इसी दिन अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल का समापन होगा।
सात सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर शिविर में राजा दयाराम, राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में शहीदों का सम्मान कार्यक्रम होगा। दोपहर दो बजे से सामाजिक विचार गोष्ठी, रात नौ बजे से मेला पंडाल में भजन संध्या, आठ सितंबर को सुबह 10 बजे से आयुष चिकित्सा सम्मेलन होगा। दोपहर दो बजे से डॉ बीआर आंबेडकर विचार गोष्ठी, शाम चार बजे से संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में मंडलीय कवि सम्मेलन और नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर शिविर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह होगा। यह कार्यक्रम अमर उजाला के तत्वावधान में होगा।
दोपहर बजे से रिसीवर शिविर में अधिवक्ता सम्मेलन, शाम चार बजे से मेला पंडाल में लोक गीत कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन, 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर शिविर में हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम, दोपहर दो बजे से हाथरस का आइना कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में लॉफ्टर शो, 11 सितंबर को सुबह दस बजे से रिसीवर शिविर में सर्वधर्म सम्मेलन, दोपहर दो बजे से किशोरी लाल स्मृति पुरस्कार मेधावी सम्मान कार्यक्रम, शाम चार बजे से मेला पंडाल में एक शाम भारत माता के नाम कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में कवियत्री सम्मेलन, 12 सितंबर को मेला रिसीवर कैंप में बुनकर सम्मेलन, दोपहर दो बजे से दिव्यांग सम्मेलन, रात नौ बजे से मेला पंडाल में कव्वाली, 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर कैंप में जल संवर्धन कार्यक्रम, दोपहर दो बजे से बाल नृत्य गायन प्रतियोगिता, शाम चार बजे से मेला पंडाल में मन में राम कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में पंजाबी दरबार होगा।
विज्ञापन

14 सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर कैंप में डाक टिकट प्रदर्शनी, दोपहर दो बजे से शिक्षामित्र सम्मेलन होगा। रात नौ बजे से मेला पंडाल में ऑल इंडिया गंगा जमुनी मुशायरा, 15 सितंबर को रिसीवर कैंप में सुबह 10 बजे से पंचायतराज सम्मेलन, दोपहर दो बजे से वाद विवाद प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से शिक्षक सम्मेलन, रात नौ बजे से रसिया दंगल, 16 सितंबर को सुबह दस बजे से रिसीवर कैंप में सफाई कर्मचारी सम्मेलन, दोपहर दो बजे से यातायात कार्यक्रम, रात नौ बजे से मेला पंडाल में संगीत सम्मेलन होगा, 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से रिसीवर कैंप में मानवाधिकार सम्मेलन, दोपहर दो बजे से वन्य जीव जंतु सम्मेलन, रात नौ बजे से एक शाम अटल जी के नाम, 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से मेला पंडाल में मंडल स्तरीय पत्रकार, दोपहर दो बजे से रिसीवर कैंप में राज्य कर्मचारी सम्मेलन, शाम पांच बजे से मेला पंडाल में एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम, रात नौ बजे से पद्मश्री काका हाथरसी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 19 सितंबर को सुबह 10 बजे रिसीवर कैंप में युवा सम्मेलन, दोपहर दो बजे से पुलिस प्रशासन जन सहभागिता सम्मेलन, रात नौ बजे से खाटू श्याम भजन संध्या होगी। 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से मेला पंडाल में मेले का समापन समारोह होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें