न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आगरा रोड पर नगला झुन्ना के निकट मंगलवार की सुबह एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शव मिलने की सूचना पर प्रधान अंकित पहलवान मौके पर पहुंच गए। शव के बारे में प्रधान ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी।
मरने वाले की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। इसके शरीर पर चोट के निशान और एक पैर पर अधिक निशान हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद