फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला अडू में 80 वृद्धा की सोमवार की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय यादराम सिंह की सोमवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिजनों ने प्रेमा देवी के मुंह को खून से सना देखा तो मृत महिला के नाती रामेश्वर के ससुर ओमप्रकाश ने डायल 112 पर पुलिस से शिकायत करते हुए गांव के ही चौकीदार के रूप में कार्यरत वृद्धा के पुत्र पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्धा की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें