फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खोखे में लगी आग से हुआ हजारों का नुकसान

विज्ञापन
हाथरस : गांव कोका में खोखे में लगी आग को बुझाता एक युवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में दुकान की गुमटी (खोखे) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसको लेकर दुकानदार व कुछ लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मीना पत्नी अफजल निवासी कोका थाना चंदपा गांव में ही खोखा रखकर दुकान चलाती हैं और परिवार का पालन-पोषण करती हैं। सोमवार की रात को करीब 11 बजे खोखा में अचानक आग लग गई और उसमें रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी देर बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह इस बात को लेकर मीना व गांव के कुछ नामजदों से कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अजमत पुत्र अफजल, हेमंत पुत्र वेदी और कान्हा पुत्र बद्रा को अपने साथ थाने ले गई। वहां से उनका पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। एसएचओ गिरीश कुमार ने बताया कि आग अज्ञात कारण से लगी थी। सुबह मारपीट होने पर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। इस मामले में तीन का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें