न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के संटीकरा के पास एक सूखे पड़े नाले में एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
शुक्रवार की सुबह गांव संटीकरा के निकट सूखे पड़े नाले में लोगों को एक लाश पड़ी दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक कोशिश की कि मृतक की पहचान हो जाए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने थक-हारकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि चंदपा कोतवाली इलाके के गांव संटीकरा के पास सूखे पड़े नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कोशिश की जा रही है कि उसकी पहचान हो जाए।