फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार की टक्कर से घायल वृद्ध की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस के निकट सड़कहादसे में घायल हुए वृद्ध की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी इस्माइल (60 वर्ष) पुत्र काले खां मोपेड पर सवार होकर पापे बेचने के लिए गए थे।
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड नगला भुस के निकट किसी वाहन ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां परिजनों के आने के बाद गंभीर हालत में वृद्ध को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन अलीगढ़ में उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें