फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित गांव अनीगढ़ी के निकट रविवार की देर शाम को किसी वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को अनीगढ़ी निवासी 60 वर्षीय रामजी लाल पुत्र चंद्रहंस रोड पर टहल रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। घायल को बेहोशी की हालत में गांव के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गांव के काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और फिर वृद्ध के शव को लेकर गांव चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें