न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेंडू रोड पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नहरपुल के पास शनिवार को वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढी निवासी भूदेवी पत्नी बाबूलाल दोपहर को मैंडू नहर पुल के पास रेलवे लाइन को पार कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
उनकी ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई। वृद्धा की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। परिजनों ने वृद्धा के शव का पीएम भी नहीं कराया है।