फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पूर्व सैनिकों की नियुक्ति को लेकर अफसरों से हुई नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व सैनिक शुक्रवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। सैनिकों व अफसरों की नियुक्ति को लेकर नोकझोंक हुई। पूर्व सैनिकों को कोई संताषजनक आश्वासन नहीं मिला। इस कारण पूर्व सैनिक मायूस होकर लौट आए।
उल्लेखनीय है कि जिले के 66 बिजलीघरों पर तीन तीन पूर्व सैनिक कार्य कर रहे हैं। अब दूसरी एजेंसी का टेंडर हो गया है। इन पूर्व सैनिकों को हटाया जा रहा है। बीते दिनों भी पूर्व सैनिक ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे थे। शुक्रवार को फिर से काफी संख्या में पूर्व सैनिक ओढपुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। पूर्व सैनिकों ने डियूटी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिकों व अधीक्षण अभियंता के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस संदर्भ में डीएम से भी मुलाकात की। पूर्व सैनिकों को दोनो जगह से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि पूर्व सैनिक आए थे। हमने पूर्व सैनिकों से कहा कि एमडी मैडम का जो निर्णय होगा, वह मान्य होगा। दूसरी एजेंसी को टेंडर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें