हाथरस : कोविड हेल्प डेस्क पर मौजूद सीएमओ।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के टीके के लाभार्थियों पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की पैनी नजर है, क्योंकि टीका लगने के बाद सामान्य तौर पर बुखार आने या उल्टी होने की शिकायत हो सकती है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग कोरोना का टीका लगने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।
जिले के तीन केंद्रों पर शनिवार को 247 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इस दौरान हालांकि किसी कर्मी को कोई समस्या नहीं हुई। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे, वह भी पूरी तरह से स्वस्थ व सामान्य हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऐसे सभी स्वास्थ्य कर्मियों पर नजर बनाए हुए हैं, जिन्हें टीका लगाया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के बाद बुखार व उल्टी होना सामान्य बात है। इसी वजह से कोरोना का टीका लगने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।