हाथरस : पोलिंग बूथों का निरीक्षण करतीं प्रेक्षक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर पूरे दिन अफसर मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं प्रेक्षक नीना शर्मा ने भी कई मतदान केंद्रों पर स्थिति का जायजा लिया। डीएम व एसपी सहित अन्य अफसर भी निरीक्षण में लगे रहे।
प्रशासन कई दिन से एमएलसी चुनाव की तैयारियों में लगा था। मंगलवार की सुबह से अधिकारी मतदान केंद्रों के निरीक्षण में लग गए और व्यवस्थाओं का जायजा लेने लग गए। सभी केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पल-पल की जानकारी ली जाती रही।
प्रेक्षक नीना शर्मा ने ब्लॉक हाथरस, बागला कॉलेज सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विनीत जायसवाल और एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा भी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे और कार्मिकों को निर्देश देते रहे।